{"_id":"602574a58ebc3ee94b35cc14","slug":"construction-of-20-roads-cleared-in-the-district-baghpat-news-mrt5248944158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 20 सड़कों के निर्माण को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 20 सड़कों के निर्माण को हरी झंडी
विज्ञापन
छपरौली क्षेत्र में बदहाल कंडेरा मार्ग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छपरौली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का होगा निर्माण
- विधायक के प्रस्ताव पर शासन से निर्माण को मिली स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिले के देहात क्षेत्र में 20 संपर्क मार्गों के निर्माण को शासन ने स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। छपरौली के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने मार्ग निर्माण का प्रस्ताव भेजा था।
विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्होंने क्षेत्र की सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था। ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया था। उनके प्रस्ताव पर क्षेत्र की 20 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग इन सड़कों का निर्माण करेगा। चयनित सड़कों में दाहा बरनावा मार्ग से चंदायन मार्ग, बरनावा-बाणगंगा मार्ग पर बरनावा आबादी मार्ग, भड़ल-धनौरा तालाब से नंगला रवा मार्ग, दाहा-बरनावा मार्ग से आजमपुर मुलसम मार्ग, मोहम्मदपुर खूंटी से आजमपुर मुलसम मार्ग, बोपुरा बाईपास से मिलाना मार्ग, कुटी से धनौरा मार्ग, बासौली से सूप मार्ग, कुरड़ी से नांगल बाईपास, टांडा-रमाला मार्ग से तुगाना बाईपास, कुरड़ी से तुगाना संपर्क मार्ग, कंडेरा से बिजरौल मार्ग, भड़ल से निरपुड़ा मार्ग, दोघट से टीकरी मार्ग, सिलाना से रठौड़ा नाले की पटरी, बड़ौत-टांडा मार्ग पर मंदिर से हलालपुर तक, मेरठ बड़ौत मार्ग से दादरी गांव तक, रठौड़ा में इस्लामिया मदरसे के पास वाला मार्ग, लूंब से नाला तक मार्ग और शबगा से मांड़ी तक मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।
रमाला-टांडा और बिराल-पुसार मार्ग का चौड़ीकरण शुरू
बागपत। रमाला-टांडा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। यहां पर मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। दर्जन भर से अधिक गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही किशनपुर बिराल से पुसार मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि दोनों मार्गों के चौड़ीकरण से बागपत के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।