फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Constable and home guard were taken hostage and beaten

UP: सिपाही और होमगार्ड को बंधक बनाकर पीटा, गर्दन पर हथियार से वार, ऐसी बची जान

Tue, 06 Dec 2022 08:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2022 08:15 PM IST
सार

Baghpat News : सिपाही और होमगार्ड को बंधक बनाकर पीटा गया। इस दौरान सिपाही की गर्दन पर हथियार से वार भी किया गया, लेकिन किसी तरह जान बच गई।

विज्ञापन
Constable and home guard were taken hostage and beaten
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के सरूरपुर कलां गांव में सिपाही और होमगार्ड की बंधक बनाकर पिटाई की गई। सिपाही की गर्दन पर बलकटी भी रख दी गई। दोनों पुलिसकर्मी बैंक के सामने एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने पर अप्रिय घटना की सूचना पर पहुंचे थे। पुलिस ने सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सरूरपुर कलां पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अंकित और होमगार्ड प्रवीण रविवार रात गश्त कर रहे थे। तभी हाईवे किनारे स्थित बैंक के सामने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने और कोई अप्रिय घटना होने की सूचना मिली। अंकित और प्रवीण वहां पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे तोड़ रहे युवकों व महिलाओं को रोककर घर जाने के लिए कहा तो वे भड़क गए।
विज्ञापन


अंकित ने बताया कि युवकों व महिलाओं ने पहले हाईवे पर उनकी पिटाई की और फिर खींचकर मकान के अंदर ले गए। जहां बंधक बनाकर मारपीट की गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास रहने वाले लोगों ने कोतवाली पर सूचना दे दी। पुलिस बल सरूरपुर कलां गांव पहुंचा और दोनों को बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

अंकित की तहरीर पर पुलिस ने सरूरपुर कलां गांव के रहने वाले संजय, सहदेव, चांदवीर व दो महिलाओं सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मुकदमे में आरोपी महिला नीरज और मीना को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सिपाही की गर्दन पर रखा धारदार हथियार, वीडियो भी बनाई
सिपाही को बंधक बनाने के बाद हमलावरों ने सिपाही की गर्दन पर धारदार हथियार रख दिया। इसके बाद उसकी गर्दन पर वार भी किया, लेकिन उसका हाथ आगे आने के कारण हाथ में चोट लगी। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मकान के अंदर सिपाही की पिटाई करते हुए वीडियो भी बनाई, लेकिन आरोपियों फरार होने के कारण वीडियो पुलिस को नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज

आखिर क्यों तोड़ रहे थे सीसीटीवी कैमरे
सरूरपुर कलां गांव में सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। जिसमें आशंका जताई जा रही है कि सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के बाद हमलावर किसी घटना को अंजाम देना चाहते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि हमलावर के पकड़े जाने पर ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के कारण का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed