फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conservation center will be built where there is space

Baghpat News: जहां मिलेगी जगह, वहीं बनेगा संरक्षण केंद्र

Wed, 19 Apr 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 19 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Conservation center will be built where there is space
बागपत। छुट्टा गोवंशों की समस्या का समाधान कराने के लिए शासन ने खजाना खोल दिया है। जिसमें वृहद गौ संरक्षण केंद्र के लिए जगह तलाशने के निर्देश जारी किए गए है। बताया कि जहां भी ग्राम पंचायत की एक एकड़ जमीन खाली मिले, वहीं पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च कर वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कराने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

जिले में हजारों छुट्टा गोवंश खेतों से लेकर सड़कों पर घूमते रहते हैं। खेतों में छुट्टा गोवंश फसल बर्बाद कर किसानों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं तो शहरी क्षेत्र में अक्सर छुट्टा गोवंशों का उत्पात देखने को मिल जाता है। जिससे लोगों को परेशानी के साथ नुकसान भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

उधर छुट्टा गोवंशों का संरक्षण करने के लिए जिले में दो वृहद गो संरक्षण केंद्रों समेत 23 गोशालाएं संचालित हैं। जहां चार हजार से अधिक गोवंशों का संरक्षण किया गया है, लेकिन इसके बाद भी यह समस्या खत्म नहीं हुई। जिसको लेकर पशुपालन विभाग ने वृहद गो संरक्षण केंद्र बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमेश चंद्रा ने बताया कि छुट्टा गोवंशों का संरक्षण करने के लिए शासन ने सभी गांवों में ग्राम पंचायत की खाली जमीन तलाशने के निर्देश दिए है। जहां भी एक एकड़ जमीन मिलेगी, वही का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया जाएगा। एक गो संरक्षण केंद्र पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

---
3.60 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
कुछ दिन पहले पशुपालन विभाग ने बिजवाड़ा, ककौरकलां और नंगलाबड़ी गांव में वृहद गो संरक्षण केंद्र के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया था। जिनके निर्माण के लिए 3.60 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत हो गया है। जिनका निर्माण भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed