फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Consent on giving benefits to small farmers

छोटे कृषकों को लाभ देने पर सहमति

Sun, 26 Mar 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Sun, 26 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  जाट भवन में शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न प्रस्ताव पारित हुए। कृषकों को हुए नुकसान को देखते हुए ऋण सीमा 40 हजार से घटाकर 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की गई, जिससे छोटे किसानों को लाभ मिल सके। 
विज्ञापन


सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल ने बताया कि गन्ना पर्यवेक्षक सरूरपुर सर्किल पर तैनात है उसे 10 दिन में अन्य सर्किल में तैनात रखने का प्रस्ताव पारित हुआ है। किसानों ने सांकरौद गांव में क्रय केंद्र न चलने शिकायत की। चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई। गन्ना पर्ची खोने पर शपथ पत्र देना पढ़ता है जिसका विरोध है। प्रार्थना पत्र देकर खोई हुई पर्ची पर सहमती बनी।
विज्ञापन


समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि मोदीनगर और ब्रजनाथपुर 31 मार्च तक बंद होने की संभावना है। इससे पहले सभी गन्ना पहुंचाना सुनिश्चित करें। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने अगेती प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने के लिए प्रेरित किया। उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, विक्रम सिंह, श्रीपाल, पिंकू ढाका, मनोज कुमार, सत्यपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, ओमपाल सिंह, विनोद सहित काफी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed