फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congressmen protested against filing a case agCongressmen protested against filing a case against the state presidentinst the state president

Baghpat News: प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया

Tue, 15 Jul 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protested against filing a case agCongressmen protested against filing a case against the state presidentinst the state president
-कलक्ट्रेट व बड़ौत तहसील में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में सोमवार को बागपत कलक्ट्रेट व बड़ौत तहसील में जिलाध्यक्ष लव कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मुकदमा वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस के बड़ौत शहर अध्यक्ष रामहरी पंवार ने कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तानाशाही बढ़ती जा रही है। वाराणसी में जलभराव की समस्या उठाने पर प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर लोगों की आवाज को दबाने का कार्य किया है। उन्होंने एसडीएम मनीष यादव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मुकदमा वापस लेने की मांग की। इस दौरान बिजेंद्र शर्मा, रविंद्र तोमर, ओमबीर सिंह, सुभाष शर्मा, सोमपाल, बालमुकंद, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे। वहीं बड़ौत तहसील में जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कहा कि बनारस में पोल खोल यात्रा निकालने को लेकर प्रदेश सरकार ने राजनीति के तहत पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो पार्टी के कार्यकर्ता सड़काें पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर आशु पंडित, नितिश, आशीष, अभिषेक, शिवम, रजत, सोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed