फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congressmen listened to the problems of farmers, got their farms filled

कांग्रेसियों ने सुनीं किसानों की समस्याएं, भरवाए फार्म

Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Congressmen listened to the problems of farmers, got their farms filled
बड़ौत (बागपत)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे किसान जन जागरण अभियान के तहत बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में किसानों की समस्याएं सुनीं। फार्म भरवाकर निराकरण के लिए उच्चस्तरीय संघर्ष करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के आवास पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तालान ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। हर मोर्चे पर किसानों का छला है। हालत यह है कि बिजली के बिल तीन गुणा हो चुके है। गन्ना भुगतान लटके पड़े है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाकर संघर्ष कर निराकरण करने का वायदा किया। पंकज मलिक, योगेश तालान व डॉ. यूनुस चौधरी ने बताया कि 40 दिवसीय किसान जन-जागरण अभियान के तहत कांग्रेस किसानों की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। इसके उपरांत कार्यकर्ता रमाला, बावली, मलकपुर सहित कई गांवों में पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुन उनके फार्म भरवाएं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सत्यपाल पंवार एडवोकेट, एडवोकेट हरेंद्र, महताब खान, जयवीर, कांग्रेसी सत्यपाल पथौलिया, सरफराज मलिक, अख्तर चौधरी, जियाउल श्योरान, नईमा खान, अंजली धामा, शकील अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed