फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congress will give a befitting reply to BJP: Rajendra Awana

भाजपा को मुंहतोड जवाब देगी कांग्रेस-राजेन्द्र अवाना

Fri, 20 Aug 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Congress will give a befitting reply to BJP: Rajendra Awana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। कांग्रेस प्रदेश हाईकमान के आह्वान पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम अंतर्गत दूसरे दिन शुक्रवार को कांग्रेसियों ने नगर व देहात क्षेत्र में लोगों से मिलकर समस्याएं सुनीं।
कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र अवाना, जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी व शहराध्यक्ष राकेश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर की घास मंडी व आजाद नगर में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। प्रभारी राजेंद्र अवाना ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने पांच साल के कार्यकाल में अमिट छाप छोड़ी है। भारत के तकनीक क्षेत्र में अग्रणी होने का क्रेडिट राजीव गांधी को ही जाता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष व शहराध्यक्ष ने कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। वहीं, देहात क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर में भी उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम पंचमुखी मंदिर में संपन्न हुआ। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल पथोलिया, घनश्याम शर्मा, जिला महासचिव अनिल तोमर, जिला सचिव हरेंद्र वेदपाल सिंह, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यपाल पंवार, खिलेराम गुर्जर, श्यामदत्त शर्मा, राहुल कश्यप, पूर्व कमिश्नर बेगराज, अलीहसन, सुनील कुमार, विनोद कुमार, राहुल कश्यप, रामपाल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed