{"_id":"5fecbe9c8ebc3e3dd0710f27","slug":"congress-took-out-a-message-march-in-protest-against-agricultural-laws-baghpat-news-mrt518139960","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी : डॉ कमल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी : डॉ कमल सिंह
विज्ञापन

बागपत। बसपा के मेरठ मंडल सेक्टर प्रभारी डॉ कमल सिंह राज ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और मजदूरों की विरोधी है। किसान विरोधी कानून बनाकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया गया है।
बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। डॉ कमल सिंह राज ने कहा कि कृषि कानून का विरोध किया जाएगा। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सरकार में किसानों के हित सुरक्षित थे। लेकिन भाजपा किसानों का शोषण कर रही है। बसपा जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने कहा कि सूबे में फिर से बसपा की सरकार बनेंगी और किसान मजदूरों के हितों की रक्षा की जाएगी। गोठरा निवासी जगत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। अशोक कुमार, दिनेश कुमार, ज्ञानचंद, राधेश्याम, गोपिंद्र, बिट्टू, राजू, राहुल और अरूण समेत अन्य लोग बसपा में शामिल हुए। संचालन जिला महासचिव हरपाल टटीरी नेे किया। हाजी फिरोज, विनेाद प्रमुख, रोहित गहलोत, राहुल कुमार, विक्रम भाटी, बबलू कौशिक, डॉ श्याम सुंदर, बाबू राणा, अफजल कुरैशी, अशोक नंगलबड़ी मौजूद रहे।