फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congress changed district president

कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बदलकर योगेश प्रधान को बनाया

Thu, 20 Jan 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress changed district president
बागपत। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बदल दिया है। कांग्रेस ने योगेश प्रधान नंगला को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष रहे यूनुस चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने के कारण यह बदलाव किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, ब्राह्मणों को साधने का प्रयास भी किया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी को छपरौली से प्रत्याशी बनाया तो उसके बाद जिलाध्यक्ष बदलने की कवायद शुरू कर दी गई। अब नंगला जाफराबाद के पूर्व प्रधान योगेश शर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह वर्तमान में बागपत में रहते हैं। योगेश शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष हैं, जिनको चुनाव के बीच में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बनाकर ब्राह्मणों को साधने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

--
कांग्रेस के जिला महासचिव ने इस्तीफा दिया
कांग्रेस के जिला महासचिव प्रमोद गोस्वामी ने टिकट नहीं मिलने से आहत होकर इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि उन्हें काफी मेहनत करने के बाद भी टिकट नहीं दिया गया। इसलिए निराश होकर उनको इस्तीफा देना पड़ा और अब वह अन्य किसी दल से चुनाव में उतरने के लिए नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed