फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict over plot, ten injured including fire officer

प्लाट को लेकर संघर्ष, दमकल अफसर समेत दस घायल

Tue, 25 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Conflict over plot, ten injured including fire officer
बागपत। मवीकलां गांव में सोमवार शाम प्लॉट को लेकर विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। घटना में दिल्ली के शाहदरा फायर स्टेशन के एसआई समेत दोनों ओर से दस लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने पांच की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मवीकलां गांव निवासी बादल का कुनबे के ही अरविंद के साथ 56 गज के प्लॉट का विवाद है। उसका बैनामा भी किया हुआ, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग उस पर कब्जा जमाए हुए हैं। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार शाम दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना में एक पक्ष से बादल, सीमा, विनय, राजकुमार, आकाश और दूसरे पक्ष से अरविंद, मुकेश, प्रवीण, राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बादल पक्ष से दिल्ली के शाहदरा फायर स्टेशन के एसआई नरेश कुमार भी घायल हो गए। वह दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। इनमें चिकित्सकों ने पांच लोगों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि प्लॉट को लेकर विवाद हुआ है। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संघर्ष में प्रधान पति समेत 5 जेल गए
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में रविवार रात चुनावी रंजिश को लेकर हुए संघर्ष में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नवनिर्वाचित प्रधान पति समेत 5 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। नौरोजपुर गुर्जर गांव में रविवार रात पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने को दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया था। जिसमें लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। दोनों ओर से फायरिंग भी की गई। घटना में कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने संदीप की तहरीर पर पुलिस ने अरुण, विपिन, विनय, मुरसलीम, प्रवीण, रवि, इमरान, राहुल, नदीम, सक्षम व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष से अरूण की तहरीर पर संदीप, प्रशांत, अमरीश, प्रदीप, साबू, मोहित, राहुल, गुलजार व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई। पुलिस ने एक पक्ष के अरूण पुत्र राधेश्याम व दूसरे पक्ष के प्रधान पति संदीप पुत्र रामबीर व प्रदीप पुत्र ब्रजपाल व प्रशांत पुत्र हरवीर, गुलहसन पुत्र इलाउद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नोवेंद्र सिरोही का कहना है कि इस प्रकरण में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed