फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict over a piece of foot pipe, eight injured

एक फुट के पाइप टुकड़े के विवाद में संघर्ष, आठ घायल

Thu, 06 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Conflict over a piece of foot pipe, eight injured
कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत मे लिए गए संघर्ष के नगर निवासी पांच आरोपी - फोटो : KAHKRA
पुलिस ने एक पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान में एक फु़ट पाइप के टुकडे़ के विवाद में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए एक पक्ष के एक व्यक्ति को मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर चालान किया।

नगर के मोहल्ला अहिरान में यामीन और शकील परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को रात में करीब नौ बजे दोनों परिवारों में एक फुट पाइप के टुकडे़ को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों परिवारों के बीच हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे, धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के यामीन, शाहरुख और रेहान, दूसरे पक्ष के शहजाद, वसीम, इरशाद, भूरा, नदीम सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हो रहा संघर्ष बंद कराया। इसके बाद यामीन की पत्नी कमरजहां ने कोतवाली में दूसरे पक्ष पर हमला बोलकर घायल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों पक्षों के घायलों का बागपत सीएचसी में इलाज कराया। दूसरे पक्ष के यामीन को गंभीर चोट लगने पर सीएचसी से मेरठ स्थित मेडिकल अस्पताल में रेफर किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक यामीन की पत्नी कमरजहां ने ही घटना की तहरीर दी है। जिस पर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद पांच आरोपियों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed