फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict in two villages in Baghpat on Diwali and 15 people were injured including women

Baghpat: दो गांवों में पटाखे फोड़ने को लेकर चले लाठी-डंडे, पथराव भी हुआ, महिलाओं समेत 15 लोग घायल

Mon, 13 Nov 2023 04:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Nov 2023 04:11 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत के दो गांवों में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों गांवों में लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। दोनों गांवों में हुए संघर्ष में दो महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Conflict in two villages in Baghpat on Diwali and 15 people were injured including women
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में खेकड़ा के बसी और सलावतपुर खेड़ी गांव में दीपावली पर्व पर पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। दोनों गांवों में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। वहीं, दोनों गांवों में हुए झगड़ों में दो महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। उधर, तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


बसी गांव में रहने वाले अमरपाल और कृष्णपाल पक्ष के बच्चे दीपावली पर रविवार की शाम पटाखे फोड़ रहे थे। जिनके बीच पटाखे फोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से अमरपाल, उसका बेटा रजत, बेटी साक्षी और दूसरे पक्ष से कृष्णपाल, उसका भाई हरपाल और संगीता घायल हो गई।

विज्ञापन

इसके अलावा सलावतपुर खेड़ी गांव में दीपावली पर्व पर वेदपाल और अशोक पक्ष के बच्चों में मकान के बाहर गली में पटाखे फोड़ने को लेकर मारपीट हो गई। जिसका पता चलने पर दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडे चले और फिर पथराव हुआ। जिससे गांव में भगदड़ मच गई।

वहीं, मारपीट में एक पक्ष से वेदपाल, उसका बेटा अक्षय, सुंदर, जबकि दूसरे पक्ष से अमित, अंकुश, मनोज, दीपक और अजय घायल हो गए। जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, परिजन परेशान, जानिए कैसा है नन्हे मेहमान का हाल

विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बहुत शातिर निकला नूर मोहम्मद: हर रोज ऐसे कमा रहा था पांच हजार, भंडाफोड़ होने पर उड़े अफसरों के होश, एक अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed