फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict between two parties after a minor dispute in Baghpat District

बागपत: छेड़छाड़ व लेनदेन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

Sun, 20 Oct 2019 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Oct 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Conflict between two parties after a minor dispute in Baghpat District
युवती से छेड़छाड़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में रविवार को क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में दो पक्षों के लोगों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए हैं। एक पक्ष किशोरी से छेड़छाड़ तो दूसरा पक्ष रुपये के लेनदेन का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने बताया कि रविवार को सुबह उसके परिवार की 13 वर्षीय किशोरी दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया और उससे छेड़छाड़ की। इसी समय किशोरी का चाचा वहां आ गया। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। समाज के लोग ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। 

विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उसके पिता ने दो साल पहले  25 हजार रुपये उधार दिए। रविवार की सुबह रुपये मांगने गया था तो उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया और लाठी-डंडों से हमलाकर घायल दिया।

दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed