{"_id":"6756ee88d04ca02ce101de99","slug":"conference-of-secondary-teachers-union-thakurai-group-today-preparations-complete-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-123031-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का सम्मेलन आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का सम्मेलन आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन
-दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के अजितनाथ सभागार में आयोजित होगा सम्मेलन
फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की मधुबन कॉलोनी में सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी के आवास पर शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें मंगलवार को होने वाले शिक्षक संघ सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सुशील चौधरी ने बताया कि दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के अजितनाथ सभागार में होने वाली शिक्षक विचार गोष्ठी व जनपदीय सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में शिक्षा, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की भूमिका, इसके अलावा सम्मेलन में नई शिक्षा नीति, नई पेंशन योजना के अलावा शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर विचार किया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बताया कि सम्मेलन में संयुक्त निदेशक मेरठ ओंकार शुक्ल, डीआईओएस धर्मेंद्र सक्सेना भी शामिल रहेंगे। मुख्य वक्ता डॉ़ उमेश सिंह त्यागी रहेंगे। शैक्षिक गोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला मंत्री संजीव तोमर, जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र सोलंकी, तेजवीर यादव, सुदेश भारती, चमन लाल, राजकुमार तोमर, ललित जैन, जयवीर सिंह, प्रदीप शर्मा आदि शिक्षक शामिल रहे।