फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Confectioner's son murdered for stopping him from drinking alcohol at home

Baghpat News: घर में शराब पीने से रोकने पर हलवाई के बेटे की हत्या

Wed, 31 May 2023 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Confectioner's son murdered for stopping him from drinking alcohol at home
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर गांव में सोमवार रात हलवाई के घर में पुराने मकान मालिक को शराब पीने से रोकने को लेकर विवाद के बाद दंपति और उसके बेटे की पिटाई कर दी गई, जिसमे घायल युवक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से मेरठ के खिवाई के रहने वाला आसे का परिवार कई वर्षों से सिंघावली अहीर गांव में एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहकर बेटों के साथ हलवाई का काम करता था। कुछ दिनों पहले आसे ने गांव में ही दूसरा मकान किराए पर ले लिया। सोमवार रात करीब नौ बजे आसे हलवाई का पुराना मकान मालिक उसके घर पहुंचा और वहां बैठकर शराब पीने लगा। आसे की पत्नी ने घर में शराब पीने से मना किया तो उसने महिला के साथ मारपीट की। वहां पहुंचे हलवाई आसे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आसे हलवाई का बेटा मोनू घर पहुंचा तो झगड़ा देखकर उसने भी विरोध किया, जिस पर पुराने मकान मालिक ने मोनू की पिटाई की। ग्रामीणों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

आसे ने तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह मोनू को काम पर जाने के लिए उठाया तो वह मृत मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। आसे हलवाई का आरोप है कि पुराने मकान मालिक की पिटाई से मोनू की मौत हुई है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि आसे की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पिटाई के बाद सो गया मौत की नींद
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर गांव में रहने वाले आसे हलवाई का बेटा मोनू पिटाई में घायल हो गया था। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत होने पर वह सो गया। सुबह जब मां ने काम पर जाने के लिए मोनू को जगाया तो वह उठा नहीं। मोनू की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आसे ने बताया कि रात में मोनू ने कई बार पानी भी मांगा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed