फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Confectioner shot dead in Mubarikpur

मुबारिकपुर में हलवाई की गोली मारकर हत्या

Sat, 28 Nov 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Confectioner shot dead in Mubarikpur
बागपत: खेकड़ा मर्डर: विलाप करते मृतक राजू के परिजन। - फोटो : KAHKRA
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, शादी समारोह से लौट रहा था हलवाई
विज्ञापन

एसपी और सीओ ने किया मौका मुआयना, भाई ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव मुबारिकपुर निवासी हलवाई की शुक्रवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह दो महिला कारीगरों के साथ गांव फिरोजपुर में हुए शादी समारोह से लौट रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस के अलावा एसपी अभिषेक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतक के भाई ने दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, हत्या से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
गांव मुबारिकपुर निवासी राजू (32) हलवाई का कार्य करता था। खेकड़ा में उसकी दुकान है। शुक्रवार को वह फिरोजपुर गांव में शादी समारोह में बुकिंग पर गया था। रात करीब दो बजे वह बाइक से रोटी बनाने वाली दो महिला कारीगरों बबली व सरोज निवासीगण खेकड़ा को साथ लेकर गांव लौट रहा था। महिला बबली और सरोज के मुताबिक गांव फिरोजपुर से ही बाइक सवार दो युवक उनके पीछे चल रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही एक युवक ने राजू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगते ही वह मार्ग पर गिर गया। वे दोनों भी मार्ग पर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। उनकी चीखपुकार सुनकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और सीओ मंगल सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व दोनों महिलाओं से घटना के बारे में पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी को घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
वारदात का पता लगने पर राजू के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद राजू का शव गांव लाया गया। गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि बचपन में ही राजू और उसके छोटे भाई सुनील के सिर से मां बाप का साया उठ गया था। उनकी दादी ने ही मेहनत मजदूरी कर उनका पालन पोषण किया था। राजू की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चे खुशी व यशु और पत्नी संगीता का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
राजू को लगी सात गोलियां, मौके से मिले पांच खोखे
कोतवाली पुलिस को घटनास्थल से पांच खोखे मिले है। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि राजू को सात गोली लगी थी। मौके से 32 बोर के पांच खोखे बरामद हुए है। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर सभी खोखों को कब्जे में ले लिए।
सहम गई महिलाएं
बबली और सरोज वारदात के समय राजू हलवाई के साथ थी। राजू को पहली गोली लगते ही सहम गई। शोर भी नहीं मचा सकी। जब तक बदमाश राजू पर गोलियां बरसाते रहे, वे सड़क पर दम साधे पड़ी रही। हत्यारों के फरार होने के बाद ही उन्होंने शोर मचाया।

कई हिरासत में
राजू के भाई सुनील ने कोतवाली में दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने रिपोर्ट में किसी से रंजिश होने के बात से साफ इंकार किया है। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने आशंका जताई कि कार्य अच्छा चलने के कारण कोई दूसरा हलवाई ही राजू से रंजिश रख रहा हो और उसने ही हत्या कराई हो। प्रथम दृष्टया इस बिंदु को भी जांच में शामिल किया गया है। गांव फखरपुर और खेकडा निवासी कई हलवाइयों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed