{"_id":"663d2f78903dc624880513e4","slug":"condition-of-gungakhedi-kandera-link-road-is-bad-pedestrians-worried-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112853-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गूंगाखेड़ी-कंडेरा संपर्क मार्ग की हालत खराब, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गूंगाखेड़ी-कंडेरा संपर्क मार्ग की हालत खराब, राहगीर परेशान
Fri, 10 May 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 10 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
रमाला। गूंगाखेड़ी से कंडेरा गांव जाने वाला संपर्क मार्ग काफी समय से बदहाल है। इस मार्ग से गुजरने वाले 15 गांवों के राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की मरम्मत नहीं होने के कारण राहगीरों में रोष व्याप्त है।
छह किमी लंबा गूंगाखेड़ी-कंडेरा संपर्क मार्ग दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से छछरपुर, बावली, महावतपुर, आचार्य खेड़ा समेत अन्य गांवों को जोड़ता है। 15 गांवों के राहगीर आवागमन करते हैं। मार्ग का तीन किमी लंबा हिस्सा काफी जर्जर हालत में है। इस मार्ग से स्कूल काॅलेज जाने वाले छात्र छात्राओं और बाहर ड्यूटी जाने वाले राहगीरों का आवागमन अधिक रहता है। जहां गड्ढे अधिक होने के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दस सालों से मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। जिसके चलते बरसात होते ही रास्ते में जलभराव होने से आवागमन भी बंद हो जाता है। बदहाल मार्ग पर वाहनों के गिरने से हादसे भी बढ़ रहे हैं।
-- -- -- -- -- --
-मार्ग से जुड़े गांवों के अधिकांश छात्र छात्राएं साइकिल, बाइक समेत अन्य वाहनों ने काॅलेज जाते हैं, लेकिन मार्ग में गड्ढे अधिक होने के कारण साइकिल और बाइक हादसों में क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। -रविन्द्र मुखिया
विज्ञापन
-उखड़ी हुई सड़क से आवागमन करना दूभर हो गया है। अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या पर संज्ञान लेकर समाधान कराना चाहिए। -चिंकी तोमर, प्रधान कंडेरा
-जर्जर सड़क से आवागमन करने पर किसानों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराकर समाधान कराया जाए। -डाॅ. ओमप्रकाश सिंह
-गूंगाखेड़ी गांव से कंडेरा मार्ग काफी बदहाल है। जहां बरसात होते ही जलभराव हो जाता है और गड्ढों में वाहनों के पहिये फंसने से हादसे भी होते रहते है। -पंकज तोमर
-- -- -
वर्जन-गन्ना विभाग को किसी भी सड़क का निर्माण कराने के लिए बजट जारी नहीं हुआ। अब सभी सड़कें लोक निर्माण विभाग को आवंटित की जा रही है। -अनिल भारती, जिला गन्ना अधिकारी
वर्जन-गन्ना विभाग से जो सड़के आवंटित हुई थी। बजट मिलने पर काम शुरू करा दिया गया है। गूंगाखेड़ी-कंडेरा संपर्क मार्ग अभी तक आवंटित नहीं हुआ। -अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।