{"_id":"64e8fc96b713612a3e016b47","slug":"complaint-on-sending-obscene-messages-on-mobile-baghpat-news-c-28-1-bag1001-4534-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजने पर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजने पर की शिकायत
विज्ञापन
अमीनगर सराय। एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके मोबाइल पर पिछले कई दिनों से कोई अज्ञात नंबर से अश्लील मेसेज भेज रहा है। उस नंबर से कई बार फोन भी कर दिया जाता है। जिससे वह परेशान हो चुकी है। इस मामले में थाना प्रभारी बच्चू सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर सर्विलांस सेल से जांच शुरू करा दी गई है। संवाद
छात्रों में मारपीट के बाद भिड़े परिजन
रटौल। मंसूरपुर गांव के छात्रों के दो गुटों में शुक्रवार को मारपीट हो गई। जिसमें मंसूरपुर गांव के कुणाल ने बताया कि वह ललियाना गांव के एक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद गांव के ही कुछ छात्रों के साथ कहासुनी होने पर मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों के परिजन भी भिड़ गए। जिसमें तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। संवाद
सोलर प्लेट चोरी करने वाला गिरफ्तार
रटौल। सहबानपुर गांव के जंगल में नलकूप पर लगी सोलर प्लेट चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किसान तेजपाल ने जून माह में सोलर प्लेट चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने चेकिंग के दौरान सहरान निवासी बड़ागांव को गिरफ्तार कर लिया। जो सोलर प्लेट बेचने के लिए मुरादनगर जा रहा था। पुलिस ने चोर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद