फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Complaint on Child Line for not sending children toComplaint on Child Line for not sending children to school school

Baghpat News: बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की चाइल्ड लाइन पर की शिकायत

Thu, 05 Oct 2023 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Complaint on Child Line for not sending children toComplaint on Child Line for not sending children to school school
-टीम मौके पर पहुंची तो खड़ा हो गया हंगामा, बाद में मामला कुछ और निकला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मां की मौत के बाद पांच बच्चों को नहीं पढ़ाने पर मामा ने चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। शिकायत पर पहुंची टीम ने बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा तो वहां हंगामा खड़ा हो गया और टीम वापस लौट गई।

बड़ौत में रहने वाले युवक ने कई दिन पहले चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन पर फोन कर बताया कि उसकी बहन की मौत होने के बाद जीजा ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया। इससे बच्चों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही और बच्चे पिछड़ रहे हैं। चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन पर शिकायत होने के बाद बागपत की टीम हरकत में आई और बड़ौत के गुराना रोड पर बच्चों के घर पहुंची। यहां टीम ने परिवार वालों को बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा तो वहां हंगामा हो गया। इसके बाद बच्चों के पिता ने आकर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की बात कही और उनका दाखिला कराने की जानकारी दी। इस मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी तुलिका शर्मा ने कहा कि शिकायत पर टीम को भेजा गया। जहां पिता ने बच्चों का दाखिला होने और उन्हें स्कूल भेजने की बात कही। टीम ने बच्चों के भी बयान दर्ज किये। बच्चों के मामा ने पारिवारिक विवाद में फोन कर शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed