{"_id":"67f57448417061bc170a2bbb","slug":"complaint-filed-against-deputy-jailor-for-beating-a-woman-baghpat-news-c-28-1-bag1001-129460-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिला की पिटाई के आरोप में डिप्टी जेलर के खिलाफ परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिला की पिटाई के आरोप में डिप्टी जेलर के खिलाफ परिवाद दर्ज
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत की रहने वाली महिला की कपड़े उतरवाकर डंडे से पिटाई करने के आरोप में डिप्टी जेलर हिना खान के खिलाफ सीजेएम राहुल कुमार सिंह ने परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए। इसमें बयान दर्ज कराने के लिए 24 अप्रैल नियत की गई है। बड़ौत की महिला ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा था कि 31 जनवरी को दुष्कर्म के एक मामले में उसे भी आरोपी बना दिया गया और उसे जेल भेज दिया गया था। जेल में डिप्टी जेलर हिना खान ने बीस हजार रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर उसका उत्पीड़न शुरू किया।
महिला बैरक में उसके कपड़े उतरवाकर बीस डंडे मारकर पिटाई की गई। इसका विरोध करने पर उसके संवेदनशील अंगों पर भी डंडे मारे गए। रुपये नहीं देने पर उसकी जाति पूछकर शौचालय साफ कराए गए।
साथ ही शिकायत करने पर खाने में जहर देने की धमकी दी। महिला ने डिप्टी जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं।