फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Complainants kept waiting, government did not reach Chaupal

Baghpat News: फरियादी करते रहे इंतजार, चौपाल में नहीं पहुंची सरकार

Sat, 07 Oct 2023 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Complainants kept waiting, government did not reach Chaupal
बागपत। गांव में ही लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए आयोजित ग्राम चौपाल केवल औपचारिक बनकर रह गई है। शुक्रवार को 12 ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम चौपाल में जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन ज्यादातर अधिकारी ग्राम चौपाल में नहीं पहुंचे। इा इस कारण फरियादी अधिकारियों का इंतजार करते रहे और अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मियों ने ही फरियादियों को आश्वासन देकर वापस भेजा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी नहीं आये तो एडीओ ने सुनी समस्या
खट्टा पहलादपुर में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में समस्या सुनने के लिए जिला उद्यान अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन जिला उद्यान अधिकारी ग्राम चौपाल में नहीं पहुंचे। जहां एडीओ कृषि रविंद्र कुमार और पंचायत साचिव ने समस्या सुनी। जहां तीन फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे, जिनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन

भैड़ापुर में भी एडीओ और लेखपाल ही बैठे रहे
भैडापुर गांव में ग्राम चौपाल में सात ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जहां जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी के नहीं पहुंचने पर एडीओ पंचायत नितिन, लेखपाल विजय ने समस्या सुनी। ग्रामीणों ने मनरेगा, किसान सम्मान निधि और पेंशन की समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जन चौपाल में नहीं गए डीआईओएस
बड़ौत ब्लाक के सादिकपुर जोनमाना गांव में ग्राम चौपाल में डीआईओएस की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन वह शुक्रवार को कार्यालय में ही बैठे रहे। उनकी जगह एडीओ सुधीर चौहान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जहां साफ-सफाई और पेंशन की समस्याएं आई।
आदमपुर के ग्रामीण करते रहे बीएसए का इंतजार
बिनौली ब्लाक के आदमपुर गांव की ग्राम चौपाल में बीएसए को समस्या का समाधान कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन बीएसए खुद कार्यालय में रहीं और आदमपुर के ग्रामीण ग्राम चौपाल में बीएसए का इंतजार करते रहे। जहां सुबह 11 बजे पहुंचे फरियादी मायूस होकर अपनी समस्याओं को लेकर वापस लौट गये।
फिरोजपुर में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता ने सुनी समस्या
फिरोजपुर गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में जिला कृषि अधिकारी नहीं पहुंचे। जहां सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने पेंशन, आधा कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं आने से कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया।
जिला स्तरीय अधिकारी ही करेंगे समाधान
खट्टा प्रहलादपुर निवासी अरुणा, धर्मपाल, भैड़ापुर निवासी रूबी समेत अन्य फरियादियों ने बताया कि गांव में ही समस्या का समाधान कराने के लिए ग्राम चौपाल में जिला स्तरीय अधिकारियों को जिममेदारी सौंपी गई, लेकिन अधिकारियों के नहीं आने पर समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। जिला स्तरीय अधिकारी ग्राम चौपाल में आयेंगे तो समाधान जल्दी होगा। अधीनस्थ अधिकारियों को तो ग्रामीण पहले भी शिकायत दे चुके हैं।

वर्जन-
ग्राम चौपाल में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जो अधिकारी ग्राम चौपाल में नहीं गए, उनसे जवाब मांगा जाएगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हरेंद्र सिंह, कार्यवाहक सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed