फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Complainants are wandering in Tehsil Diwas, getting assurances every time

Baghpat News: तहसील दिवस में भटक रहे फरियादी, हर बार मिल रहा आश्वासन

Sat, 15 Feb 2025 09:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 15 Feb 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Complainants are wandering in Tehsil Diwas, getting assurances every time
बागपत तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनती डीएम अ​स्मिता लाल। संवाद
बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस भले ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए किया जाता हो, मगर यहां समस्याएं कम होने की जगह बढ़ रही हैं। तहसील दिवस में फरियादी चक्कर काटते रहते हैं और उनको केवल आश्वासन मिलता है। कोई दो साल तो कोई एक साल से तहसील में चक्कर लगा रहा है और उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस तरह उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

-तहसील दिवस में पिछले एक साल से चक्कर काट रहा हूं। डेढ़ साल पहले अमीन को किसान क्रेडिट कार्ड से 55 हजार रुपये निकालकर बिजली बिल जमा करने के लिए दिए थे। लेकिन अमीन ने पैसे जमा नहीं किए, जिससे कनेक्शन काट दिया गया। - दीपक चौहान, सिसाना
विज्ञापन

- अलावलपुर रजबहे की पुलिया टूटी हुई है, जिससे लधवाड़ी व नौरोजपुर गुर्जर गांव में जाने वाले लोगाें को परेशानी उठानी पड़ रही है। दो साल से पुलिया बनवाने की मांग को लेकर शिकायत की जा रही है। फिर भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा। - संदीप चौधरी, नौरोजपुर गुर्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

- मकान बनवाने के लिए डूडा कार्यालय व तहसील में पिछले एक साल से चक्कर काट रहा हूं। अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - रियासत अली, शेखपुरा

- जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसील में कई बार शिकायत की है। तहसील के अधिकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। 20 से अधिक बार शिकायत कर चुका हूं। - मोहम्मद समीम, बागपत

--
संपूर्ण समाधान दिवस में 89 शिकायत में केवल 20 का निस्तारण
बागपत। जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। बागपत में डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने फरियादियों की समस्या को सुना। उन्होंने 40 शिकायतों में मौके पर छह का निस्तारण किया। साथ ही संबंधित विभागों को समस्या को सौंपते हुए 15 दिन में निस्तारण करने के आदेश दिए। वहीं खेकड़ा में सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव व एसडीएम ज्योति शर्मा ने 21 शिकायतों को सुनते हुए आठ का निस्तारण किया और बड़ौत में एडीएम पंकज वर्मा व एसडीएम मनीष यादव ने 28 शिकायतों में छह का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed