फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Company to be fined for slow work

धीमा कार्य करने पर कंपनी से जुर्माना वसूला जाए

Sat, 04 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Company to be fined for slow work
बड़ौत (बागपत)। भाजपा विधायक केपी मलिक ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र लिखा है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 709 बी के निर्माण कार्य को गुणवत्ता और शीघ्रता से कराने के लिए कार्यदायी कंपनी को कड़े निर्देश देने की मांग की गई है। साथ ही धीमा कार्य करने पर जुर्माना भी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि जनपद बागपत से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 709 बी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे, बागपत से शामली खंड का फोरलेन का चौड़ीकरण कार्य का उद्घाटन 11 सितंबर 2018 को मुख्यमंत्री ने किया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने की अवधि 12 माह थी। मगर, निर्माण कंपनी द्वारा अब तक मात्र आधा ही निर्माण किया गया है। इस कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते है। मार्ग खराब होने से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। इसकी वजह है कि कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। वाहनों के नुकसान तथा दुर्घटना के कारण होने वाली जनहानि का पूर्ण दायित्व निर्माण कंपनी का है। इसलिए मुआवजा, जुर्माना निर्माण कंपनी से वसूला जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और शीघ्रता से कराया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed