फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Communicable diseases and Dastak campaign launched

संचारी रोग व दस्तक अभियान का शुभारंभ

Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Communicable diseases and Dastak campaign launched
आशा घर-घर जाकर देंगी दस्तक, तैयार करेंगी संदिग्ध लोगों की सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अमीनगर सराय। जिले में बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत आशा घर-घर दस्तक देकर लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करेंगी। अभियान के दौरान आशा संदिग्धों की सूची तैयार करेंगी। बागपत सीएचसी में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कार्यकर्ता व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभियान को सफल बनाने की शपथ ली। डौला पीएचसी पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सांसद प्रतिनिधि व पिलाना सीएचसी पर पूृर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया।
सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि अभियान के अंतर्गत लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिडक़ाव किया जाएगा। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आशा घर-घर दस्तक देकर लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करेंगी और संदिग्धों की सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएंगी। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा, ईओ ललित कुमार आर्य, भाजपा कार्यकर्ता व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डौला पीएचसी पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने, नालियों में पानी एकत्रित न होने देने, नियमित सफाई करने के लिए जागरूक किया। पिलाना सीएचसी पर अभियान का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि अभियान में मच्छरों से बचाव के साथ डेंगू, चिकनगुनिया व संक्रामक रोग से छुटकारा मिलेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ सुधीर शर्मा ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव में वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। इस मौके पर अमीनगर सराय मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय, डॉ. ललित शर्मा, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक गोपाल सिंह, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. पूजा त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed