फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Commissioner sent letter to start the construction of Nathala Road soon

नैथला रोड का निर्माण जल्द शुरू कराने को कमिश्नर ने लोनिवि को भेजा पत्र

Fri, 15 Apr 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Commissioner sent letter to start the construction of Nathala Road soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नेशनल हाईवे से नैथला-फैजपुर निनाना होकर आगे कई गांवों तक जाने वाली सड़क के निर्माण को 67 लाख रुपये का बजट पास होने के बाद भी ठेकेदार नहीं मिलने के मामले पर कमिश्नर ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कमिश्नर ने लोनिवि के अधिकारियों को पत्र जारी करके सड़क का जल्द निर्माण शुरू कराने के आदेश दिए हैं। जिस पर लोनिवि के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

नेशनल हाईवे से नैथला-फैजपुर निनाना होते हुए कई गांवों तक जाने वाली सड़क की हालत खराब है। उस सड़क में पहले गड्ढे होने पर लोनिवि ने हालत सुधारने के लिए करीब छह लाख रुपये खर्च किए थे और उन गड्ढ़ों को भरवा दिया था। छह लाख रुपये खर्च करने के बावजूद सडक़ कुछ दिन ही ठीक रही और वह दोबारा खराब हो गई। सड़क में गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क की हालत खराब होने से नैथला, फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना, बिहारीपुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर खामपुर, खेड़ी प्रधान, लुहारी, बोहला, जोनमाना गांव के लोग परेशान हैं। लोनिवि के अधिकारियों के प्रस्ताव भेजने पर उसके निर्माण के लिए 67 लाख रुपये का बजट मंजूर हो गया। उसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया तो कोई ठेकेदार उसे बनाने के लिए आगे नहीं आया। इस समस्या को अमर उजाला ने उठाया तो इस खबर पर कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने संज्ञान लेते हुए लोनिवि के अधिकारियों को पत्र जारी किया। उसमें कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण कर सडक़ का निर्माण शुरू कराया जाए। जिस पर लोनिवि के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर जल्द टेंडर छोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed