फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   commissioner check the status of education

कमिश्नर ने जाना शिक्षा का हाल

Tue, 26 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 26 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर आलोक सिन्हा ने कहा शिक्षा प्राप्त करना हर बच्चे का अधिकार हैं। उन्होंने कहा एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा, हर घर में चिराग जलेगा, हर  बच्चा स्कूल चलेगा। पढ़ाई की गुणवत्ता में शिक्षक सुधार लाएं ताकि लोग कान्वेेंट स्कूलों की तरफ आकर्षित न हो। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षक अपनी तैयारी साथ स्कूल जाएं। 
विज्ञापन


कमिश्नर आलोक सिन्हा और डीएम ह्दय शंकर तिवारी सोमवार को पुरा महादेव मंदिर पहुंचे और वहां की कांवड़ मेले से संबंधित प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद  कमिश्नर आलोक सिन्हा और डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने गांव के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने कहा  प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का पंजीकरण कराने के लिए शिक्षक अभिभावकों से मिले और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताए। 
विज्ञापन


 आयुक्त ने बच्चों से किताबें पढ़वाई। कक्षा चार के बच्चों ने तेजी के साथ किताबें पढ़कर सुनाई। बच्चों को फलों का वितरण भी किया। डीएम ने कमिश्नर को  बताया जनपद मे 483 प्राथमिक और 168 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। उन्होंने कहा बीएसए को स्कूलों में बच्चों की पंजीकरण बढ़ाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस दौरान सीडीओ जेपी रस्तौगी, एसडीएम मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक स्तर में सुधार शिक्षकों का दायित्व
बागपत। डीएम ने कहा शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाना अध्यापकों का दायित्व है। सोमवार को डीएम ने हृदय शंकर तिवारी ने डौला गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। बीएसए को निर्देश दिए प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकरण के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति बढ़नी चाहिए।

बच्चों से मिलने वाले मिड डे मील की जानकारी ली। सोमवार से परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए मौसमी फलों का वितरण सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा अब अध्यापकों की सामान्य ज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षा होगी। बच्चों को केले एवं आम का वितरण किया। 


आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कहा गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल के अलावा पौष्टिक और संतुलित खानपान की आवश्यकता है। गांव डौला में आंगनबाड़ी केंद्र पर अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed