{"_id":"65705fbee92d8a8f980860f0","slug":"comments-against-scheduled-caste-people-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7801-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ की टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ की टिप्पणी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। इंस्टाग्राम पर अनुसूचित जाति के लोगों पर जाति सूचक टिप्पणी कर दी गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पुसार गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भीम आर्मी के कार्यकर्ता सचिन निवासी बिजरौल ने 21 नवंबर को थाने में दी तहरीर में बताया कि पुसार गांव निवासी शेखर तोमर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक पोस्ट डाली है। इसमें अनुसूचित जाति के लोगों पर जाति सूचक शब्द लिखकर अभद्र टिप्पणी की गई। इससे समाज के लोगों में आक्रोश बना हुआ है। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि जांच के बाद आरोपी शेखर तोमर के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।