{"_id":"61acf7de875ab52ef84821a1","slug":"colony-and-locality-increased-but-no-facilities-baghpat-news-mrt567744232","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन कालोनी व मोहल्ले बढ़े, सुविधाएं नहीं बढ़ सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन कालोनी व मोहल्ले बढ़े, सुविधाएं नहीं बढ़ सकी
विज्ञापन
बागपत के सिटी प्लाजा में भरा दूषित पानी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत, मेरठ व चमरावल रोड पर हुआ सबसे ज्यादा विस्तार, पानी निकासी के साथ सडक़ की समस्या से जूझ रहे लोग
नगर पालिका ने बीस साल में किसी भी जगह सीवर लाइन तक नहीं डलवाई, जलभराव सबसे बड़ी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां बीस साल में आबादी के साथ कॉलोनी और मोहल्ले बढ़ते रहे। हालांकि इनमें सुविधाएं नहीं बढ़ी हैं। कॉलोनी विकसित करने वालों ने शुरूआत में कुछ सुविधाएं अपने स्तर पर दीं परंतु बाद में वहां रहने वाले समस्याओं से जूझ रहे हैं।
पुराना कस्बे से लेकर नेशनल हाईवे के किनारों पर नई कॉलोनियां व मोहल्ले बस गए हैं। नौरोजपुर रोड पर आयशा कॉलोनी, यमुना रोड पर इस्लामनगर व पक्का घाट कॉलोनी, बड़ौत रोड पर चौहान एंक्लेव, कृष्णा एंक्लेव, ज्ञान एंक्लेव, दिल्ली रोड पर ग्रीन सिटी कॉलोनी, मेरठ रोड पर सिटी प्लाजा, आर्य नगर समेत सडक़ के दोनों तरफ मकान बन गए, चमरावल रोड पर गर्ग एंक्लेव और पुराने कस्बे में नई बस्ती बढ़ी है। इनमें से कई पॉश कॉलोनियां होने के बावजूद सुविधाएं पूरी नहीं मिली हैं। इनमें रहने वाले लोग पालिका अधिकारियों के पास जाते हैं तो वे भी पीड़ा नहीं सुन रहे हैं। कई जगह पानी निकासी, सड़क व गंदगी की समस्या है सडक़ की समस्या रहती है।
बुनियादी सुविधाएं नहीं
सिटी प्लाजा में निकासी न होना बड़ी समस्या है। यहां सीवर लाइन नहीं है। सडक़ें टूट चुकी हैं। यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है और यहां लोग परेशान हैं। नगर पालिका की ओर से आज तक कोई कार्य यहां नहीं कराया गया।-कृष्णपाल सिंह राणा, सिटी प्लाजा
विज्ञापन
सिटी प्लाजा के अंदर दूषित पानी भरा है। इससे बदबू रहती है तथा मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। कॉलोनी भले ही बन गई हो परंतु सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। पालिका अधिकारियों को भी कई बार कहा जा चुका है। इसके बाद भी कुछ नहीं किया जा रहा है।-विक्की चौधरी, सिटी प्लाजा
यहां कालोनी जरूर बन गई है परंतु सडक़ नहीं है। पेयजल लाइन भी पूरी कालोनी में नहीं है। नगर पालिका की ओर से कोई सुविधा कॉलोनी में नहीं दी गई है। लोगों को खुद ही मूलभूत सुविधाएं जुटानी पड़ रही हैं। यहां हालात बिल्कुल नहीं सुधरे हैं।-रीना वर्मा, ज्ञान एंक्लेव
यहां नई कालोनियां खूब बनी हैं परंतु सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। सफाई, पेयजल व सडक़ समेत अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। नगर पालिका को मूलभूत सुविधाएं जरूर देनी चाहिए। इनके बिना तमाम तरह की समस्या बढ़ रही हैं।-गीता देवी, ज्ञान एंक्लेव