{"_id":"6642937ffeeb89eab40c5347","slug":"colonies-remained-immersed-in-darkness-the-whole-night-pejal-crisis-deepened-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-109558-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पूरी रात अंधेरें में डूबी रही काॅलोनियां, पेजयल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पूरी रात अंधेरें में डूबी रही काॅलोनियां, पेजयल संकट गहराया
Tue, 14 May 2024 03:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 14 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में रविवार की रात कई काॅलोनियों मेें अचानक फाल्ट हो जाने से अंधेरा छा गया। सूचना पर पहुंचे कर्मचारी पूरी रात फाल्ट ढूंढते रहे, लेकिन उन्हें फाल्ट नहीं मिला। जिस कारण सोमवार को पेयजल संकट भी गहरा गया। लोगों ने समस्या को लेकर आक्रोश जताया।
नगर की पट्टी चौधरान, पट्टी मेहर, छपरौली चुंगी, बावली रोड, कोताना रोड,सरकुलर रोड समेत अन्य जगहों पर रविवार की रात अचानक विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो जाने की वजह से बिजली सप्लाई ठप हो गई। लोगोें की सूचना पर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों में सुरेश, प्रमोद, जमील, कल्लू, हैदर, सुफियान, आसिफ आदि की मदद से फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। कर्मचारियों ने इन काॅलोनियों से गुजर रही लाइनों व यहां पर लगे ट्रांसफार्मरों की जांच की, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। सोमवार सुबह तक इन काॅलोनियों में पेयजल संकट भी गहरा गया। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। अवर अभियंता गुलशन कन्नौजिया ने बताया कि सूचना पर कर्मचारियों के साथ फाल्ट को ढूंढने का प्रसास किया गया था, सुबह फाल्ट मिला, जिसको दुरूस्त कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।