फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cold increased due to rain, mercury dropped by three degrees

Baghpat News: बारिश से ठंड बढ़ी, तीन डिग्री गिरा पारा

Sun, 29 Jan 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 29 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cold increased due to rain, mercury dropped by three degrees
बागपत में कोर्ट रोड पर बारिश के बीच गुजरता ई-रिक्शा चालक
बागपत। जिले में रविवार को मौसम में अचानक बदलाव आया और दिनभर बारिश होती रही। तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। मौसम खराब होने से लोग घरों से कम निकले। रविवार की छुट्टी के बावजूद बाजारों में कम भीड़ रही। रास्तों में कीचड़ होने पर भी लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से मौसम साफ होने से धूप निकल रही थी और उससे तापमान भी बढ़ गया था। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री तक पहुंच गया था। रविवार को सुबह ही मौसम में अचानक बदलाव आया और बारिश शुरू हो गई। दिनभर बारिश के साथ चली हवा से ठंड भी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन

बारिश और सर्दी के कारण छुट्टी के बावजूद लोग अपने घरों से केवल जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले। नगर के कोर्ट रोड, सिसाना रोड के अलावा अन्य मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही अन्य दिनों के मुकाबले कम रही। नगर के मुख्य बाजारों में भी कम भीड़ दिखी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश की संभावना है और उससे तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदाबांदी से बागपत में जगह-जगह कीचड़ हो गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई। नगर के कोर्ट रोड, पुराना कस्बा, पांडव रोड, बाजार में कीचड़ होने से वहां से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
----
बढ़ सकता है बीमारी का खतरा
बारिश के साथ ही मौसम में ठंडक आने से बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि बारिश के बाद बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के बाद सर्दी बढ़ेगी, जिससे खांसी, जुकाम, बुखार और बच्चों में निमोनिया, उल्टी दस्त की समस्या हो जाती है। ऐसे मौसम में स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। उन्होंने बीमारी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
----
ऐसे रखे स्वास्थ्य का ख्याल
- घर से बाहर निकलते समय सिर को ढककर निकले
- बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें
- गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें
- ताजे फल और हरी सब्जी का सेवन करें
- जंक फूड खाने से परहेज करें
- कमरे का तापमान सामान्य रखें
- सर्दी ज्यादा लगने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें

गेंहू के लिए फायदेमंद साबित होगी बारिश
बागपत/खेकड़ा। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश गेंहू की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। बारिश से गेंहू की फसल में अच्छी बढ़ोतरी होगी और उससे पैदावार पर असर पड़ेेगा। पछेती फसल के लिए बारिश अधिक फायदेमंद है।

जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी कर कहना है कि रविवार को जिले भर में हल्की बारिश से गेंहू की फसल को काफी फायदा पहुंचेगा। बारिश से आलू और सरसों की फसल को फायदा मिलेगा। बारिश होने से आलू में झुलसा रोग धूल जाएगा। जिले में सोमवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अंकिता नेगी ने बताया कि सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है। सोमवार के बाद धूप निकलनी शुरू होने पर मौसम में सुधार आएगा।

बागपत में कोर्ट रोड पर बारिश के बीच गुजरता  ई-रिक्शा चालक

बागपत में कोर्ट रोड पर बारिश के बीच गुजरता ई-रिक्शा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed