फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Code of conduct case filed against RLD and SP candidates Rajkumar Sangwan and Harendra Malik in Western UP

एक्शन में प्रशासन: भाजपा-रालोद गठबंधन और सपा प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज, दोनों ने उड़ाईं आचार संहिता की धज्जियां

Fri, 12 Apr 2024 02:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2024 02:11 PM IST
सार

Election 2024 : पश्चिमी यूपी के नेता अपनी जनसभा करने के चक्कर में आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बागपत में भाजपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सांगवान और मुजफ्फरनगर में सपा उम्मीदवार हरेंद्र मलिक के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Code of conduct case filed against RLD and SP candidates Rajkumar Sangwan and Harendra Malik in Western UP
राजकुमार सांगवान और हरेंद्र मलिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में भाजपा और रालोद के गठबंधन प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि गोठरा और अहमदनगर आदि गांव में अनुमति से अधिक गाड़ियों के साथ रैली निकालने को लेकर यह कार्रवाई हुई है। उधर, मुजफ्फरनगर में सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन का मालमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रालोद और भाजपा गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सांगवान बृहस्पतिवार की शाम को गोठरा, घिटोरा और अहमदनगर आदि गांव में अनुमति से अधिक करीब 30 गाड़ियों को लेकर सैकड़ों समर्थकों के साथ रैली निकाल रहे थे। प्रचार और रैली निकालने के लिए चुनाव आयोग की ओर से केवल पांच गाड़ियों की अनुमति है।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर उड़न दस्ता टीम प्रभारी अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंच कर इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि भाजपा और रालोद गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के खिलाफ अनुमति से अधिक गाड़ियों के साथ घिटोरा और अहमदनगर आदि गांव में जुलूस निकालने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की नौबत आई

मुजफ्फरनगर में हरेंद्र मलिक पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा

मुजफ्फरनगर जनपद में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मंसूरपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव लछेड़ा में सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक की ओर से शाम पांच बजे जनसभा की अनुमति ली गई थी। लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने गांव में रोड शो किया। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्रत्याशी हरेंद्र मलिक, कुलदीप और कुणाल सहित ढाई सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: ASP ने सपा प्रत्याशी को लगाई फटकार, गले से उतरवाया पार्टी का पटका, नोकझोंक; वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed