फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Coalition government will give one crore jobs

गठबंधन की सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को दिया जाएगा रोजगार

Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Coalition government will give one crore jobs
रमाला (बागपत)। हसनपुर जिवानी गांव में राष्ट्रीय लोकदल के जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि बेरोजगार युवा भाजपा सरकार से नाराज हैं। प्रदेश का युवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने लोक संकल्प पत्र में गठबंधन की सरकार बनने पर एक करोड़ रोजगार देना शामिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों का हित साध रही है। सरकार को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है। लोक संकल्प पत्र में संविदाकर्मियों को नियमित करने और स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ियों का मानदेय बढ़ाने, निराश्रित, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने, बिजली का बिल माफ और आगे बिजली का बिल हाफ किया जाएगा। उन्होंने 23 दिसंबर को किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिह की जयंती पर इगलास में होने वाली रैली में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता यशपाल सिंह ने की व संचालन धनराज सिंह ने किया। इस मौके पर राजू तोमर सिरसली, सुरेश राणा, मुनेश बरवाला, नितिन पंवार, देवानंद, पप्पू मुखिया, मोहित ढाका, सतपाल प्रधान, श्रीनिवास शर्मा, सलीम, नवाब, दिलशाद, बाबू खान, अमरेश, सचिन, बाबूराम, ओंकार, सूर्यवीर, रवींद्र, सुरेंद्र्र, मनोज, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed