{"_id":"62eeb1cb772de117960742e2","slug":"cng-pump-operators-warned-of-strike-baghpat-news-mrt6001551129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी के दाम बढने पर पंप संचालकों की 16 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी के दाम बढने पर पंप संचालकों की 16 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएनजी पंप संचालकों ने दी हड़ताल की चेतावनी
बागपत। जिला पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में सीएनजी के दाम बढ़ने पर रोष जताया गया। उन्होंने आसपास के जिलों के बराबर ही यहां सीएनजी के दाम किए जाने की मांग की। सीएनजी पंप संचालकों ने एक जनपद एक दाम लागू करने समेत तीन मांगे पूरी नहीं होने पर 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
पाली गांव स्थित सीएनजी पंप पर शनिवार को आयोजित बैठक में सीएनजी पंप संचालकों ने कहा कि सीएनजी के लगातार दाम बढ़ाए जाने से वाहन मालिक परेशान हैं। इसको लेकर कई बार पंप संचालकों व कर्मचारियों से मारपीट हो चुकी है। जबकि पड़ोसी जिलों में कम दाम पर सीएनजी मिल रही है। इसके अलावा सभी पंपों पर सीएनजी के दाम अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक एक जनपद एक दाम लागू नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी सभी मांगों पर डीलर कमीशन पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा उचित निर्णय नहीं लिया गया तो 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। इस दौरान संजीव यादव, बलजीत सिंह, एसएस चौहान मौजूद रहे।