{"_id":"643d843b2ee0148717033d84","slug":"cmo-inspected-chc-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-273-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण
Mon, 17 Apr 2023 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत। सीएचसी पर सोमवार की दोपहर में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दिनेश कुमार शर्मा निरीक्षण करने पहुंच गए। अचानक मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के पहुंचने से स्टॉफ में अफरातफरी मच गई।
सीएमओ ने आपातकालीन कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, दवाखाना, वार्ड, टीकाकरण आदि का निरीक्षण किया। काउंटर पर दवा लेने आए मरीजों से दवाओं की वितरण के बारे में पूछा। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार से सीएचसी पर आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार करने व तत्काल प्रभाव से उनका उपचार कराए जाने के लिए निर्देशित किया।
साथ ही गत दिनों मोमबत्ती और मोबाइल की रोशनी के बीच हुई डिलीवरी का कारण भी पूछा। हालांकि इस दौरान सीएचसी अधीक्षक ने जनरेटर चलवाए जाने की बात रखी। सीएमओ ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए आह्वान किया।