फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CM Yogi and Jayant will address voters from one platform for the first time today

Baghpat News: सीएम योगी और जयंत आज पहली बार एक मंच से वोटरों को साधेंगे

Fri, 05 Apr 2024 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi and Jayant will address voters from one platform for the first time today
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बागपत में शुक्रवार को पहली बार एक साथ मंच से वोटरों को साधेंगे। उनकी रैली गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर होगी, जिसकी तैयारियों में भाजपा व रालोद नेताओं के साथ ही पुलिस अधिकारी दिनभर जुटे रहे।
विज्ञापन

रालोद-भाजपा गठबंधन ने जाट बिरादरी के डाॅ. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी बनाया है तो सपा ने भी ब्राह्मण व बसपा ने गुर्जर को मैदान में उतारा है। इस सीट के रालोद के खाते में जाने से राजपूत, गुर्जर, ब्राह्मण व पिछड़ों के छिटकने का डर रालोद-भाजपा गठबंधन को सता रहा है। ऐसे में जाटों के साथ ही अन्य को एकजुट करने के लिए इस रैली को अहम माना जा रहा है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ व रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह दोनों एक साथ वोटरों को साधने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस रैली को लेकर भाजपा नेताओं की बैठक गेटवे स्कूल में हुई और सभी को रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर आने के लिए कहा गया। रैली की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पुलिस अधिकारियों ने भी रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके लिए जहां रूट डायवर्ट किया गया है, वहीं नेशनल हाईवे से आगे स्कूल की तरफ किसी नेता का वाहन भी नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed