फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CM appreciated Sajal Baghpat campaign and sports development campaign

सजल बागपत अभियान व खेल विकास अभियान को सीएम ने सराहा

Sat, 27 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
CM appreciated Sajal Baghpat campaign and sports development campaign
।ागपत कलक्ट्रेट में आयोजित बैइक में मौजूद राज्यमंत्री केपी मलिक व विधायक योगेश धामा व डीएम राजक? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नवाचार कार्य व विकास कार्यों की वर्चुअल समीक्षा बैठक में बागपत में कराए गए कार्यों को सराहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद कर विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। राज्यमंत्री केपी मलिक व विधायक योगेश धामा ने मुख्यमंत्री से सर्किट हाउस और बागपत शुगर मिल का विस्तारीकरण कराने की मांग की ।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में डीएम राजकमल यादव ने सजल बागपत अभियान और बागपत खेल विकास अभियान के बारे में बताया। डीएम ने कहा लगभग 150 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान तैयार कराए जा चुके हैं। वर्षा के जल का संरक्षण करने के लिए जिले में सजल बागपत अभियान चलाया जा रहा है। बुढेड़ा नाले का जीर्णोद्धार कराया गया है। नाले के जीर्णोद्धार में नंगला जाफराबाद ,चोपड़ा महेशपुर, बसौद, गौसपुर, डोला, हिसावदा, दौलतपुर ,सैदपुर, कहरका, हरसिया गांव के लोगों और अधिकारी व कर्मचारियों ने श्रमदान कर 21 किलोमीटर नाले का जीर्णोद्धार किया है। नाला हिंडन नदी को रिचार्ज करेगा। इसके अलावा जन सहभागिता से पांच किलोमीटर के बुढेड़ा नाले को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एतिहासिक और प्राचीनतम पुरा महादेव मंदिर, लव कुश वाटिका और बरनावा का लाक्षागृह का विकास कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि शिकायतों में सेंट्रलाइज मॉनीटरिंग की जा रही है। गांवों में जन चौपाल लगाईं जा रहीं हैं । मुख्यमंत्री ने वर्चुअल समीक्षा बैठक में नवाचार कार्यक्रमों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने रोजगार मेलों का आयोजन करने, बैंकर्स के साथ समीक्षा बैठक, विकास प्राधिकरण में नक्शे लंबित न रखने और विकास कार्यों में तेजी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र, परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed