फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clutches were going on in the house, police arrested one

घर में चल रहा था कटान, पुलिस ने एक को दबोचा

Sat, 29 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Clutches were going on in the house, police arrested one
बागपत। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे कुरैशियान मोहल्ले में छापा मारा। मौके से अवैध कटान करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मकान से एक क्विंटल मांस व दो कटडे़ बरामद हुए है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को साम साढ़े चार बजे मुखबिर की सूचना पर कुरैशियान मोहल्ले स्थित मकान में छापा मारा गया। इस दौरान अवैध कटान करते हुए सलमान पुत्र उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। मौके से लगभग एक क्विंटल मांस व दो कटडे़ बरामद किए है। सलमान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न जगहों पर छापा मारा गया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच तीन आरोपी कोर्ट पेश
बागपत। कोर्ट चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदीप उर्फ हकला पुत्र गनेश निवासी लूंब पर 40 मुकदमे चल रहे है। सगे भाई की हत्या के मामले में शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद मोनू पुत्र सतपाल भी धनौरा सिल्वरनगर में हुए हत्या के केश में पेश हुआ। देवेंद्र धनौरा को भी पुलिस ने सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजे के साथ आरोपी दबोचा
बागपत। कोतवाली पुलिस ने गौरीपुर मोड़ से शहजाद उर्फ बाबा पुत्र सकरूद्ददीन निवासी हुसैनपुर कला थाना बुढ़ाना से 7.8 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed