फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Climate change, increasing the risk of cold flu

मौसम बदला, कोल्ड फ्लू का खतरा बढ़ा

Tue, 31 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 31 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Climate change, increasing the risk of cold flu
बागपत में कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चें - फोटो : amar ujala
बागपत में मौसम का बदला मिजाज सेहत पर भारी पड़ रहा है। लोग वायरल, बदन दर्द, सर्दी, जुकाम, खांसी की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। 
विज्ञापन


खासकर बच्चे बुखार और विंटर डायरिया की चपेट मेें आ रहे हैं। बच्चों की देखभाल में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय के मुताबिक बच्चों के आंत की क्षमता वैसे भी कमजोर होती है। इनमें लूज मोशन का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं शहद, घुट्टी और बोतल के दूध के सेवन से बच्चों की आंत मेें संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में अधिक लूज मोशन की शिकायत बच्चें को विंटर डायरिया की चपेट में ला सकता है। छह माह तक कराएं सिर्फ स्तनपान। 

विज्ञापन

 

वहीं बड़ौत मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमित खोखर के अनुसार ठंड के मौसम मेें बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार, विंटर डायरिया, निमोनिया की समस्या आम बात है। लिहाजा हमें बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। खासकर छह माह तक के बच्चों की सेहत के प्रति। छह माह तक के बच्चों को बाहरी पेय पदार्थ देने के बजाय मां के स्तनपान उन्हें मौसमी बीमारियों से बचा सकता है। मां के दूध से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती ही है। इससे आंत में संक्रमण की गुंजाइश भी कम रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed