फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cleanliness survey completed, the rank of the district will be decided soon

आउट सोर्सिंग कपंनी कर्मियों ने किया जिले का सर्वेक्षण पूरा, सर्वेक्षण के आधार पर तय होगी जिले की रैंक

Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness survey completed, the rank of the district will be decided soon
कंपनी कर्मियों ने 26 गांवों का दौरा कर किया सर्वेक्षण पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आउटसोर्सिंग कंपनी ने शनिवार को जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। कंपनी कर्मियों ने बागपत के 26 गांवों का दौरा कर स्वच्छता का निरीक्षण कर और लोगों से वार्ता कर फीडबैक एप पर अपलोड किया है। इन 26 गांवों की स्वच्छता के आधार पर भारत सरकार जिले की स्वच्छता की रैंक तय करेगी।
आउटसोर्सिंग कंपनी ने जिले में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों, धार्मिक स्थलों, हाट एवं बाजार के शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों, ग्रामीणों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता, निजी शौचालयों का प्रयोग, ओडीएफ, ठोस एवं तरल कूड़ा निस्तारण, स्वच्छता पर वॉल पेंटिंग, जल निकासी, प्लास्टिक निस्तारण का फीडबैक लेकर एप पर अपलोड किया। गांव का मूल्यांकन चार मापदंडों के आधार तय किया जाएगा। इसमें शौचालय उपयोग, जल की सुलभता, जल का सुरक्षित निपटान पर 40 अंक प्रदान किए जाएंगे। घरों के आसपास साफ-सफाई के 30 अंक, सार्वजनिक स्थलों की सफाई के लिए दस अंक और गांव में जलभराव की स्थिति न होने के लिए 20 अंक दिए जाएंगे। गांवों को मिलने वाले अंकों के आधार पर रैंक दी जाएगी।
विज्ञापन

इन गांवों में हुआ स्वच्छता सर्वे
असारा, हेवा, किरठल, ख्वाजा नंगला, बछौड़, कोताना, किशनपुर, ढिकाना , निनाना, निरौजपुर गुर्जर, चौहल्दा, ग्वालीखेड़ा, नैथला, मलकपुर, ओसिक्का, काठा, खट्टा , पिलाना, घटौली, शाहजहांपुर तिसोरा, बामनौली, तमेलागढ़ी, फजलपुर, पिचौकरा, मुजफ्फरपुर, कनवाड़ा गांवों में स्वच्छता सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से भेजी गई आउट सोर्सिंग कंपनी की टीम ने 26 गांवों में स्वच्छता सर्वे किया। शुक्रवार को स्वच्छता सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है। गांव की रैंक के आधार पर जिले की रैंक तय होगी। - अमित कुमार त्यागी, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed