फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Class IV worker was doing recovery in the name of audit

चतुर्थ श्रेणी कर्मी कर रहा था ऑडिट के नाम पर वसूली

Thu, 14 Jul 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Class IV worker was doing recovery in the name of audit
चतुर्थ श्रेणी कर्मी कर रहा था ऑडिट के नाम पर वसूली
विज्ञापन

बागपत। खेकड़ा बीआरसी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ऑडिट के नाम पर ब्लॉक के विद्यालयों के शिक्षकों से एक-एक हजार रुपये की वसूली कर रहा था। डीएम के पास वीडियो और शिकायत पहुंची। जिस पर डीएम ने कर्मचारी को निलंबित कर जांच के आदेश दिए।
अब्दुलपुर विद्यालय के कंपोजिट विद्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रांजुल कुमार बीआरसी खेकड़ा पर अटैच है। 26 जून को ब्लॉक के विद्यालयों का ऑडिट कराया गया था। खेकड़ा के मोहल्ला चौपाल पट्टी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि प्रांजुल कुमार ने ऑडिट के नाम पर प्रत्येक विद्यालय से एक-एक हजार रुपये की वसूली की थी। विरोध करने पर उसने शिक्षकों को कार्रवाई कराने की चेतावनी दी थी। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ डीएम को रुपये लेने का वीडियो व शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। सतीश के अनुसार वीडियो में प्रांजुल रुपये लेते हुए नजर आ रहा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजकमल यादव के निर्देश पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया था। बीएसए कीर्ति ने रुपये किस एवज में लिए गए हैं, इसकी जांच कराने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर एक सप्ताह में जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जांच समिति में बिजेंद्र कुमार बीईओ बड़ौत, वंदना सैनी बीईओ नगर बड़ौत और सर्व शिक्षा अभियान के सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी राहत उमर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed