फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Class 9 student riding a bicycle dies after being hit by a tractor

Baghpat News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत

Sat, 08 Nov 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student riding a bicycle dies after being hit by a tractor
बिनौली (बागपत)। फजलपुर सुंदरनगर गांव में बृहस्पतिवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर लगने से साइकिल सवार कक्षा नौ की छात्रा ईशु (13) निवासी टांडा जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। छात्रा की मां स्नेहलता ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के टांडा गांव निवासी ईशी अपनी मां स्नेहलता, बड़े भााई वाशु के साथ नाना डॉ. चांद सिंह के यहां फजलपुर सुंदरनगर में रहती थी। बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम ईशु अपने भाई वाशु के साथ बिनौली में ट्यूशन पढ़कर अलग-अलग साइकिल से वापस लौट रही थी। गांव में पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने ईशु की साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर ने ईशु को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में स्नेहलता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ईशी के परिवार में मां स्नेहलता, भाई वाशु है। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed