फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clashes between real brothers in Bijwada, six including women injured

बागपत: दो सगे भाइयों संघर्ष, चार महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 15 Jun 2021 06:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 15 Jun 2021 06:08 PM IST
सार

दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। इस संघर्ष में चार महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Clashes between real brothers in Bijwada, six including women injured
बागपत: जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में मकान के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में लाठी-डंडों व धारदार हथियार चल गए। जिसमें दोनों पक्षों से चार महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बिजवाड़ा गांव में योगेंद्र व ब्रजपाल पुत्रगण होशियारे के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों भाइयों के परिवार के लोग आमने आ गये। जिनमें लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से संघर्ष हो गया। संघर्ष में योगेंद्र पुत्र होशियार सिंह, गीता पत्नी योगेंद्र, तुषार, पायल, मनु पुत्रगण योगेंद्र, दूसरे पक्ष से शिला पत्नी ब्रजपाल, शशि गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया है। जहां से गीता व शीला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बागपत भेज दिया। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed