फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clashes between people of two communities, nine injured

रास्ते से ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो समुदायों के लोगों में संघर्ष, नौ घायल

Mon, 23 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clashes between people of two communities, nine injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। अब्दुल्लापुर मेवला गांव में रास्ते से रिक्शा हटाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया। जिसमें महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात है। वहीं, पुलिस ने नौ नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अब्दुलापुर मेवला गांव में रविवार को मोमीन की बेटी की बरात आई थी। मोमीन का पुत्र नवाब सोमवार सुबह ई-रिक्शा में टेंट लादकर लौटने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार लेकर आए गांव के शैंकी पुत्र जयभगवान व अमित पुत्र बिजेंद्र ने रिक्शा हटाने के लिए कहा। इसपर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें अमित व शैंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके पश्चात दोनों समुदाय के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। संघर्ष में एक पक्ष से शैंकी पुत्र जयभगवान, अमित पुत्र बिजेंद्र, मोहित पुत्र गजेंद्र, आकाश पुत्र शिवकुमार और दूसरे पक्ष से मोमीन पुत्र रसीद, समीर पुत्र जुल्फिकार, मोहम्मद अली पुत्र रशीद, फैमिदा पत्नी मोमिन व वर्जिला घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पाकर सीओ विजय चौधरी, चांदीनगर थाना प्रभारी नितिन पांडेय, खेकड़ा थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी, बालैनी थाना प्रभारी विरजाराम, सिंघावली अहीर थाना प्रभारी एनएस सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। अमित की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। वहीं, थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के नौ नामजद व लगभग 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed