{"_id":"64fc66fa3dad1e9159028add","slug":"clash-between-two-parties-in-palda-four-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-5035-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पलड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पलड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। पलड़ा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले, जिसमें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का बिनौली सीएचसी में उपचार कराया। उधर, दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पलड़ा गांव की रहने वाली गुलसाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उनका पड़ोसी बाबू उसे घसीटकर अपने घर ले जा रहा था। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और बचाने आये उसके पिता कय्यूम को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष के बाबू का आरोप है कि गुलसाना पक्ष ने उन्हें गाली दी और विरोध करने पर उसे व उसकी पत्नी मेहराज को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।