फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clash between two parties in Mohalla Aurangabad, four injured

Baghpat News: मोहल्ला औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष, चार घायल

Wed, 04 Jan 2023 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Clash between two parties in Mohalla Aurangabad, four injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद स्थित भट्ठा बस्ती में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के थाने में पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला औरंगाबाद की भट्ठा बस्ती में बुधवार दोपहर जमशेद और बबलू के बच्चे मकान के पास खाली पडे़ प्लाट में खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों के बीच गाली-गलौज कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बच्चों ने अपने-अपने घर पहुुंचकर परिजनों को कहासुनी के बारे में बताया। इसके बाद दोनों पक्षों के बडे़ आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष के जमशेद और दूसरे पक्ष के बबलू की पत्नी सलमा, पुत्र फरमान और अरमान घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनो पक्ष थाने में पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed