फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clash among elders in children's dispute

बच्चों के विवाद में बड़ों में संघर्ष

Thu, 23 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Clash among elders in children's dispute
दोनों पक्षों के एक महिला समेत पांच लोग घायल, एकदूसरे के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नालापार बस्ती में बच्चों के खेल के विवाद में बडे़ आपस में भिड़ गए। दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दोनो पक्षों के एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की।

नालापार बस्ती में बृहस्पतिवार की सुबह महबूब और तसलीम के बच्चे गली में खेल रहे थे। खेलते समय उनमें विवाद हो गया। बच्चों ने परिजनों को विवाद की जानकारी दी। इसे लेकर दोनो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में एक पक्ष का महबूब, दूसरे पक्ष का तस्लीम, आशु, मोनू व परिवार की एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पहुंची ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को कोतवाली ले आई। यहां दोनों पक्षों ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सभी घायलों का बागपत जिला अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed