कोताना में कहासुनी के बाद संघर्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायलों में एक पक्ष से खलील पुत्र यामीन, नसरत पत्नी खलील, कासिम पुत्र खलील और फरा पुत्री जमीर, दूसरे पक्ष से लियाकत पुत्र कालू, सुरेना पत्नी साहिल, अरशद पुत्र बाबू कोताना शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव में खलील और लियाकत के बीच पारिवारिक मामले को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर उनके बीच जमकर पथराव, लाठी-डंडे और गोलियां चली। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की तरफ से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया । इनमें से नसरत और खलील को दिल्ली रेफर किया। दोनों पक्षों से एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी।
35 पेटी शराब के साथ दो लोग पकड़े
बागपत। कोतवाली पुलिस और आबकारी की टीम ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग के दौरान एक कार को रुकवाने का इशारा किया। आरोपी चालक कार को लेकर भागने लगा। पीछा करने पर कार को पकड़ लिया। इसमें शराब भरी हुई मिली। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहा कार से 35 पेटी शराब बरामद हुई है। शराब के साथ ओढापुर निवासी दो युवक पकड़े हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
भाई ने किया युवक पर हमला
बागपत। हमीदाबाद गांव के युवक जोगेंद्र ने बताया उसका भाई उससे रंजिश रखता है। आरोपी भाई ने उस पर हमला किया। बाद में जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
ट्रक से डीजल चोरी करते चाकू के साथ युवक पकड़ा
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा-बाबा मंदिर के पास स्थित रजवाहे की पटरी पर बैठे जोगेंद्र को पुलिस ने चाकू के साथ पकड़ लिया। उसने खुद को सहारनपुर का बताया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह ट्रक से डीजल चोरी कर रहा था। उस वक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया।