फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Claims among customers in the bank about social distance

सोशल डिस्टेंस को लेकर बैंक में ग्राहकों में कहासुनी, मारपीट का प्रयास

Tue, 02 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Claims among customers in the bank about social distance
बड़ौत। अनलॉक वन के दूसरे दिन मंगलवार को भी बैंकों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान बिनौली रोड स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कई ग्राहकों में कहासुनी भी हुई। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने मामला शांत किया।
विज्ञापन

मंगलवार को बिनौली रोड पर स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा पर जब नगर निवासी ग्राहक दीपक ने वाजिदपुर गांव से आए ग्राहक संजीव को सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखने को कहा तो संजीव और उसके साथ आए कई लोगों ने दीपक के साथ कहासुनी कर दी। मामला बढ़ता देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस संबंध मेें शाखा प्रबंधक हरमेंद्र ने कहा बैंक को सैनिटाइजर रखने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने संबंधी निर्देश दिया। भीड़ अत्यधिक होने के कारण ग्राहकों मेें थोड़ी बहुत कहासुनी हो गयी होगी, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने लोगों से बैंक में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed