{"_id":"60c7a27e8ebc3ed71b4362d8","slug":"city-roads-started-getting-narrow-due-to-encroachment-baraut-news-mrt5426170171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से संकरी होनी शुरू हो गई नगर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से संकरी होनी शुरू हो गई नगर की सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। कोरोना कर्फ्यू के दौरान चौड़ी दिखने वाली सड़कों को फिर अतिक्रमण ने संकरी कर दिया है। नगर के मुख्य मार्ग और बाजार की सड़कें एक बार फिर अतिक्रमण की जद में आ गई हैं। सड़कों पर जहां दुकानदारों ने अपना सामान सजा दिया है वहीं ठेले वाले और ई-रिक्शा ने कब्जा जमा लिया है। अतिक्रमण के कारण वाहन सड़कों पर दौड़ने की बजाय रैंग रहे हैं। इसको लेकर पुलिस और नगर पालिका प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। सड़कों पर लगने वाला जाम कहीं न कहीं कोरोना संक्रमण को बढ़ा सकता है।
नगर की बिजरौल रोड़, अग्रसैन मूर्ति, खत्री गढ़ी चौराहा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड सहित अन्य मुख्य मार्गों पर सुबह से शाम तक जाम लग रहा है। क्योंकि सड़कों पर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण की भरमार है। जनता अनेकों बार सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग कर चुकी है।
इस संबंध में नगरपालिका के ईओ अनुज कौशिक का कहना है कि समय-समय पर अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जाता है। कोरोना की वजह से अभी अभियान बंद है, लेकिन जल्द ही एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा।