{"_id":"6266e759ebc1a260691f5258","slug":"city-health-officer-raid-on-farm-house-baraut-news-mrt5859401178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति फार्म हाउस में गंदगी को देख भड़के अधिकारी, कर्मचारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति फार्म हाउस में गंदगी को देख भड़के अधिकारी, कर्मचारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ज्योति फार्म हाउस पर सोमवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नगरपालिका टीम के साथ आकस्मिकछापा मारा। वहीं, फार्म हाउस के अंदर व पीछे गंदगी का ढेर देख नगर स्वास्थ्य अधिकारी भड़क उठे। उन्होंने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने फार्म हाउस मालिक को नोटिस भेजकर दो दिन में जवाब मांगा। उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजेंद्र मलिक के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम, जिसमें सफाई व खाद्य निरीक्षक सुशील कुमार शर्मा, सफाई निरीक्षक सतेन्द्र कुमार शामिल रहे, सभी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ज्योति फार्म हाउस पर औचक निरीक्षण के साथ पहुुंचे। टीम ने पहले फार्म हाउस के बाहर छापेमारी की तो वहा पर गंदगी के ढेर पड़े मिले। काफी मात्रा में खाना पड़ा मिला। इसके बाद टीम ने फार्म हाउस के अंदर पहुंचकर जांच की तो यहां पर भी जगह-जंगह गंदगी पड़ी मिली। इस दौरान खुले में खीरे की सलाद पर मक्खियां भिनभिनाती मिली। यह देख नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा अजेन्द्र मलिक ने घोर नाराजगी जताई और वहां पर मौजूद कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
राज्यमंत्री केपी मलिक से गंदगी की शिकायत की जा रही थी। इस पर उन्होंने दो दिन पूर्व छापा मारकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान ज्योति फार्म हाउस के अदंर व बाहर गंदगी पड़ी मिली। खीरे की सलाद पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। ऐसे में समारोह मेें शामिल होने वाले मेहमानों के बीमार पड़ने की आंशका रहती है। उन्हें नोटिस भेजकर दो दिन में जवाब मांगा है।-डॉ. अजेंद्र मलिक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
फार्म हाउस से रोजाना गंदगी उठवाई जा रही है। किसी प्रकार की गंदगी न तो मैरिज होम के अंदर है और न ही बाहर। इस बाबत अभी तक कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। गंदगी फैलाने का आरोप निराधार है।-प्रवीण जैन, मालिक ज्योति फार्म हाउस